गोल्डन टेंपल में सेवादारों की नई वर्दी लागू, दो रंगों का संयोजन और खंडे की नक्काशी शामिल
अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल) में सेवादारों की वर्दी में बदलाव किया गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के निर्णय के तहत अब सुरक्षा सेवा दल के सेवादार पीले और गहरे नीले रंग की दो रंगों वाली नई वर्दी पहनेंगे। वर्दी में कंधों पर खंडे की नक्काशी और सफेद रंग की हजूरिया भी शामिल की गई है।
यह बदलाव तीन दिन पहले किया गया था, जिसे 5 फरवरी से औपचारिक रूप से लागू कर दिया गया है। श्री दरबार साहिब के मैनेजर राजिंदर सिंह रूबी ने बताया कि नई वर्दी से सेवादारों की पहचान अधिक स्पष्ट होगी और उनकी मर्यादा व गरिमा में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य व्यवस्था को और प्रभावशाली बनाना और श्रद्धालुओं की सुविधा को बेहतर करना है।





Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!